राघवजी के निधन पर उपजा ने किया शोक व्यक्त

बलिया। आजीवन समाजवादी विचारधारा के पोषक एवं समाचार पत्र अमर उजाला के स्थानीय ब्यूरो सुनील कुमार सिंह (गुड़लक) के पिता राघवेन्द्र सिंह उर्फ राघवजी (83) निवासी मनियर के निधन पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन (उपजा) इकाई बलिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।                                   

उपजा बलिया के जिलाध्यक्ष दीपक ओझा की अध्यक्षता में यहां रामपुर महावल स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शोक संतृप्त बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए  ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर पत्रकार प्रदीप कुमार शुक्ला, पंकज राय, दिलीप पांडेय, असगर अली, जमाल आलम,ए.समद, नीरज राय सहित अन्य उपस्थित रहे।



Comments