धर्म शास्त्रों में मनुष्य के अनुशासित जीवन के लिए कुछ उपाय बताए गए है। जिनका पाल हर मनुष्य को करना चाहिए। खासकरपौराणिक ग्रंथों में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका अनुसरण कर जीवन में सकारात्मकता लाई जा सकती हैं। ऐसे ही कुछ नियम महिलाओं के बाल संवारने से भी जुड़े हैं जिसमें गलतियां होती हैं तो घर में गरीबी का आगमन होता हैं। बाल में कंघी करने के तरीके में गलती से जो सौभाग्य में कमी आती हैं। तो जानते है इन गलतियों के बारे में।
गरीबी का कारण
महिलाएं इस बात का ध्यान रखें की अगर उनके बालों में खुजली हो तो भूलकर भी दोनों हाथों से सिर को न खुजलाएं। विष्णु पुराण में कहा गया है कि इससे श्री की हानि यानी धन का नुकसान होता है। और मां लक्ष्मी नाराज होकर आपसे दूर चली जाती हैं। घर में दरिद्रता बढ़ने लगती है।
पति की उम्र घटती
महिलाओं को इस का बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें कभी भी भूलकर भी खड़े होकर अपने बालों को नहीं संवारना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के ऐसा करने से उनके सौभाग्य में कमी आती है और उनके पति की उम्र घटती है। महिलाएं जब भी केश संवारें तो इस बात का ध्यान रखें कि आराम से बैठकर ही बालों में कंघी करें।
ऐसे ना खोले बाल
रात में सोते समय महिलाएं बालों को खोलकर सोती हैं। जो सही नहीं है रात के समय बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। इन्हें बांधकर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है। महिलाओं के रात में बाल खोलकर सोने से पति के साथ उनके संबंधों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
0 Comments