राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 24 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 12 करोड़ 88 लाख 64 हजार की धनराशि की हुयी अवमुक्त

 


लखनऊ, दिनांक 04 जनवरी 2020। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 12 करोड़ 88 लाख 64 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

इन 24 कार्यों में जनपद कुशीनगर व मुरादाबाद में 04, प्रतापगढ़ व गोरखपुर में 03-03, अमरोहा में 02 तथा बहराइच, अमेठी, महाराजगंज, बुलन्दशहर, बदायूं, सहारनपुर, सन्तकबीरनगर व मऊ के कार्य शामिल हैं। 

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments