112-यूपी ने बढाया पुलिस का मान : 26 जनवरी को बलिया जिले के 13 कर्मी होंगे सम्मानित

पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगों को समय से मिली मदद

बलिया। लॉक डाउन में प्रदेश के लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की. 112-यूपी ने हर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढाने का काम किया है। बलिया जिले में विभाग का मान बढाने वाले 13 112-यूपी कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112, श्री असीम अरुण की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। 

ये हैं बेहतर रिस्पांस टाइम के नायक-

सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुँच कर जनमानस को मदद पहुंचाना 112-यूपी का मुख्या उद्देश्य है। बलिया जिले के PRV-3047 मुख्य आरक्षी भोला यादव कमाण्डर, PRV-3047 मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यादव कमाण्डर, PRV-3047 आरक्षी रमेश चन्द्र सरोज सबकमाण्डर, PRV-3047 सुरेन्द्र कुमार निषाद सब कमाण्डर, PRV-3047 आरक्षी रामभजन यादव पायलट, PRV-3047 HG हीरालाल यादव पायलट, PRV-3047 HG पंकज कुमार पायलट, PRV-2W 4232 आरक्षी शोभनाथ यादव कमाण्डर, PRV-2W-4232 आरक्षी मधुकर उपाध्याय कमाण्डर, PRV-2W-4232 आरक्षी रविकान्त कमाण्डर, PRV-2W-4232 HG अभिनन्दन राय पायलट, PRV-2W-4232 HG यशवन्त सिंह पायलट, PRV-2W-4232 HG अमरनाथ यादव पायलट, ने अतिशीघ्र मौके पर पहुँच कर जरुरतमंदों को मदद पहुँचाने का कार्य किया।

इस तरह पहुंचाई मदद-  

उक्त कर्मियों द्वारा वर्ष 2020 में लाक डाउन के दौरान आम जनमानस की बहुत मदद की गयी है। भूखे प्यासे लोगो को खाद्य सामग्री पहुंचाई गयी है। किसी प्रकार के वाहन एक्सीडेन्ट होने पर तत्काल घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। इवेन्ट प्राप्त होने पर शीघ्र अति शीघ्र घटना स्थल पर पहुंच कर कार्यवाही की गयी है। क्वीक रिसपान्स टाइम में ये जनपद के नायक है।



Comments