लखनऊ, दिनांक 21 जनवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 04 चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 84 लाख 52 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है। इन 04 कार्यों में जनपद फिरोजाबाद, गोरखपुर, हाथरस व मथुरा में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व वित्तीय में वर्णित व्यवस्था अनुसार प्रायोजना सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त अवश्य कर ली जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments