राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद आगरा के 02 पान्टून सेतुओं का निर्माण कार्य कराये जाने हेतु रू0 01 करोड़ 70 लाख 45 हजार की धनराशि हुयी स्वीकृत

 


लखनऊ, 30 जनवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद ज आगरा के 02 पान्टून सेतुओं का निर्माण कार्य कराये जाने हेतु रू0 01 करोड़ 70 लाख 45 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन कार्यों हेतु स्वीकृत लागत रू0 01 करोड़ 70 लाख 45 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

इन कार्यों में जनपद आगरा में ग्राम नगला चतुरा एवं ग्राम सिकन्दरपुर (दयालबाग) के मध्य यमुना नदी पर पान्टून पुल का निर्माण कार्य तथा जनपद आगरा के केंजरा घाट एवं अद्योतगढ़ के मध्य चम्बल नदी पर पान्टून पुल का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।

जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विभागीय अधिकारियों को मे ही पूर्व निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments