हस्त रेखा विज्ञान में ये माना जाता है कि हाथ में मौजूद रेखाएं कई तरह की आकृति बनाती हैं
Palmistry for Money : हस्त रेखा विज्ञान एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा जानकार इंसान के हाथों की रेखाओं को पढ़कर उसके भविष्य का अंदाजा लगाते हैं। इसके तहत लोगों की आमदनी, प्यार व शादीशुदा जीवन, स्वास्थ्य, करियर व मुश्किलें-रुकावटों का पता लगाया जा सकता है। इसी प्रकार हाथों में मौजूद कुछ निशान भी जिंदगी से जुड़ी कई राज़ खोलती है। ज्योतिषों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के हाथ में शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के चिन्ह मौजूद होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथों में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ होता है, ऐसे लोग जीवन में अपार धन प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –
सीधी हों हाथ की रेखाएं : विद्वानों के मुताबिक जिनकी हाथों की रेखाएं सीधी होती हैं, उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो जीवन में खूब धन अर्जित करेंगे। वहीं, जिनकी हथेलियों में धन रेखा टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं, उनके पास पैसे तो होते हैं, लेकिन उसमें स्थिरता नहीं रहती है। आसान शब्दों में कहें तो ऐसे लोगों के पास पैसों का आना जाना लगा रहता है।
हाथ में उभार : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन लोगों की हथेली में ऊभार होता है और उंगलियां बराबर की हों तो इसे आर्थिक स्थिति के बेहतर होने का संकेत माना जाता है। साथ ही, बताया जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के हाथों में भाग्य रेखा एक से ज्यादा हों तो इससे उस इंसान के करोड़पति बनने के योग बन सकते हैं।
कमल का निशान : मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में कमल का निशान होता है उनके पास अखंड संपत्ति होती है। आमतौर पर ऐसे चिन्ह किसी बड़े उद्योगपति के हाथों में ही पाया जाता है। वहीं, हाथ में मछली का निशान होना भी सुखी जीवन का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को हर काम में सफलता हासिल होती है।
ये निशान शादी के बाद धन प्राप्ति का है सूचक : हस्त रेखा विज्ञान में ये माना जाता है कि हाथ में मौजूद रेखाएं कई तरह की आकृति बनाती हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा मिलकर M अक्षर के जैसी आकृति बना रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि उस मनुष्य को 35 से 55 आयु वर्ष के बीच खूब धन कमाने के योग बनेंगे। ज्यादातर मामलों में देखा गया है ऐसे लोगों के जीवन में धन का आगमन शादी के पश्चात तेजी से होता है।
0 Comments