लखनऊ। नया साल 2021 बस आने वाला है। सरकारी कर्मचारियों में आने साल की सरकारी छुट्टियों को लेकर बड़ा क्रेज रहता है। और सार्वजनिक अवकाश के कैलेंडर का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। तो यूपी सरकार ने साल 2021 की छुट्टियों का कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया है। वर्ष 2021 में कुल 25 छुट्टियां हैं जिसमें सात छुट्टियां शनिवार व रविवार को पड़ रही हैं। यह जानकार कुछ निराशा जरूर होगी। पर इनमें आठ छुट्टियां सोमवार या शुक्रवार को पड़ रही हैं। सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव सचिव जितेन्द्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
लम्बी छुट्टी का लुत्फ उठाने को मिलेंगे कई मौके :- साल 2021 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2021 में छह छुट्टियां शुक्रवार और दो छुट्टियां सोमवार को पड़ेंगी। तब शनिवार व रविवार के साथ आठ लम्बे साप्ताहांत का आनंद बेहद सुकून के साथ लिया जा सकता है। दशहरा 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को पड़ रहा है। 14 को नवमी और 15 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी, फिर शनिवार व रविवार और 19 अक्तूबर को बारावफात की छुट्टी मंगलवार को पड़ेगी यानी एक दिन सोमवार की छुट्टी लेकर छह दिनों छुट्टी का लुत्फ उठाया जा सकता है।
होली के अगले दिन जाना होगा आफिस :- अब होली की बात करें तो होली की छुट्टी सोमवार को पड़ेगी। यानी अगले दिन ऑफिस जाना रहेगा। महाशिवरात्रि और मोहर्रम के गुरुवार को पड़ने की उम्मीद है यानी बीच में एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का मजा लिया जा सकता है। कैलेंडर के अनुसार, 25 छुट्टियों में से सबसे ज्यादा 6 छुट्टियां शुक्रवार को जबकि रविवार, गुरुवार, बुधवार को 4-4 छुट्टियां पड़ेंगी। वहीं, शनिवार को 3, सोमवार को 2 और मंगलवार को 2 छुट्टियां पड़ेंगी।
छुट्टी की सूची-
26 जनवरी-स्वतंत्रता दिवस
26 फरवरी- * मो हजरत अली जन्मदिवस
11 मार्च- महाशिवरात्रि
28 मार्च- होलिका दहन
29 मार्च-होली
2 अप्रैल-गुड फ्राईडे
14 अप्रैल-डा भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिनस
21 अप्रैल-रामनवरी
25 अप्रैल-महावीर जयंती
14 मई-* ईद उल फितर
26 मई- बुद्ध पूर्णिमा
21 जुलाई-* ईदुज्जुहा
15 अगस्त-रविवार
19 अगस्त-* मोहर्रम
22 अगस्त-रक्षाबंधन
30 अगस्त- जन्माष्टमी
2 अक्टूबर-गांधी जयंती
14 अक्टूबर-महानवमी
15 अक्टूबर-दशहरा
19 अक्टूबर-* बारावफात
4 नवम्बर-दीपावली
5 नवम्बर-गोर्वधन पूजा
6 नवम्बर-भैयादूज-चित्रगुप्त
19 नवम्बर-गुरु नानक जयंती
25 दिसम्बर-क्रिसमस डे
0 Comments