उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में हुयी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर प्रकट किया गहरा शोक

 


लखनऊ: 22 दिसंबर, 2020। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद आगरा में हुयी एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। 

श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी



Post a Comment

0 Comments