वाराणसी मंडल : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्न गाड़ियों का संचलन बढ़ाये जाने का निर्णय


वाराणसी 22 दिसम्बर, 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्न गाड़ियों का संचलन बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसका संचलन दिवस, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगा। 

- 08311 सम्बलपुर-मंडुवाडीह पूजा द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 03 जनवरी से बढ़ा कर 27 जनवरी, 2021 तक किया गया है। 

- 08312 मंडुवाडीह-सम्बलपुर पूजा द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 04 जनवरी से बढ़ा कर 28 जनवरी, 2021 तक किया गया है। 

- 01033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 27 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

 - 01034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 01 जनवरी से बढ़ा कर 29 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

 - 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 31 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 28 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जनवरी से बढ़ा कर 30 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 01115 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 31 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 28 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 01116 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जनवरी से बढ़ा कर तक 30 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 01407 पुणे-लखनऊ जं. साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 26 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 01408 लखनऊ जं.-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 31 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 28 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 30 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 02032 गोरखपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 31 जनवरी, 2020 से बढ़ा कर तक 01 फरवरी, 2021 तक किया गया है।

- 02135 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 25 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

- 02136 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 दिसम्बर, 2020 से बढ़ा कर 27 जनवरी, 2021 तक किया गया है।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments