बलिया : किसान आंदोलन के समर्थन में सपा का धरना 14 को

  

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश और प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसम्बर 2020 दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

 उक्त जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से किसानों के साथ है तथा कृषि कानून के खिलाफ है। इसी को लेकर नेतृत्व ने यह फैसला किया है कि 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भी दिया जाएगा। जिसमे कुछ स्थानीय प्रमुख समस्याएं भी शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता कर धरना को सफल बनाने की अपील किया है।




          

Post a Comment

0 Comments