यूपी में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का जबरदस्त मौका, 40000 पदों पर की जाएगी भर्ती


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सहायक शिक्षक और जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती के बाद कई अन्य विभागों में 40 हजार पदों को भरने की तैयारी कर रही है. 37 विभाग में पद काफी समय से खाली चल रहे थे. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती  करने के निर्देश भी दिए थे.  इसके बाद से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) सक्रिय है. 


UPSSSC के चेयरमैन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र


यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने यूपी के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को पत्र लिखा है. उन्होंने खाली पदों की रिपोर्ट सरकार को दी है. साथ ही साथ भर्ती प्रकिया में विसंगतियों की जानकारी भी साझा की है. यूपीएसएसएसएससी के चेयरमैन ने अपने पत्र में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी से विसंगतियों को दूर करने के लिए के अपने स्तर पर  विभागों को निर्देशित करने का आग्रह भी किया है.


इन विभागों में खाली हैं पद 


37  विभागों में भर्ती की जानी है. इनमें सबसे ज्यादा  9222 पद परिवार कल्याण विभाग में खाली है. आइए जानते हैं किस विभाग में कितनी भर्तियां होनी वाली हैं- 


1. परिवार कल्याण विभाग- 9222 पद


2. ग्राम विकास - 1658 पद


3. राजस्व परिषद - 6028 पद


4. आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक -  1303 पद 


5. बाल विकास एवं पुष्टहार -  3349 पद


6.  गन्ना एवं चीनी विभाग-  1066 पद 


7. शिक्षण एवं सेवायोजन- 2268 पद


8.  शिक्षा निदेशक बेसिक विभाग-  1055 पद


9. प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन- 911 पद


10. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य-  790


11. लोक निर्माण- 440 पद


12. ग्रामीण अभियंत्र- 427 पद


13.  सहकारी समितियों और पंचायत - 412 पद


14.  राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद- 412 पद


15. आबकारी आयुक्त- 356 पद


16. औद्योगिक विकास- 240 पद


17.  महिला कल्याण- 216 पद


18. सचिवालय प्रशासन- 199 पद


19. आवास आयुक्त- 188 पद


20. दुग्ध आयुक्त- 188 पद


21. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण - 142 पद


22. कोषागार निदेशालय-  142 पद


23.  प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक- 138 पद


24. राष्ट्रीय छात्र सेना दल निदेशालय- 138 पद


25. राज्य सेतु निगम- 135 पद


26. चकबंदी आयुक्त-  134 पद


27. माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज- 125 पद


28. नागरिक सुरक्षा निदेशालय-  124 पद


29. कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं- 123 पद


30. प्राविधिक शिक्षा- 119 पद


31. भूतत्व एवं खनिकर्म - 118 पद


32. आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता-  116 पद


33. मतत्स निदेशालय- 111 पद


34. समाज कल्याण- 105 पद


35. दिव्यांकजन शशक्तिकरण- 101 पद


36. रेशम निदेशालय- 101 पद 


37.  कृषि - 100 पद


साभार-जी न्यूज़


Post a Comment

0 Comments