युवती को झांसा देकर पुरुष मित्र और उसके साथियों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला...
रायपुर। कवर्धा की युवती रायपुर में आपराधिक मामले से जुड़े एक प्रकरण में इसी साल फरवरी में बयान दर्ज कराने थाने आई थी। इस दौरान मौदहापारा इलाके में एक युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक झांसा देकर उसे मध्यप्रदेश ले गया। वहां उसके साथ अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक करीब 35 वर्षीया पीड़िता कवर्धा की रहने वाली है। फरवरी में एक प्रकरण में वह अपना बयान दर्ज कराने मौदहापारा थाने आई थी। यहां से लौटते समय मौदहापारा में विजय सिंह नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। विजय उसे मध्यप्रदेश के रीवा ले गया। वहां दोनों एक होटल में ठहरे थे। होटल में विजय और उसके कुछ दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म
इसके तीन-चार दिन बाद विजय पीड़िता के साथ बिलासपुर लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन में विजय का एक दोस्त मिल गया। इसके बाद पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके बाद उसकी आंख खुली, तो वह सतना में थी। सतना में भी युवती से दुष्कर्म हुआ। इसके बाद युवती को छोड़ दिया गया।
सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। बाद में लॉकडाउन हो गया। इसके चलते युवती मामले की शिकायत नहीं कर पाई। बाद में उसने मौदहापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
0 Comments