बुंदेलखंड विकास निधि के तहत 7 परियोजनाओं के लिए रू० 3 करोड़ 82 लाख 90 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन 


लखनऊः 25 नवंबर 2020। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बुंदेलखंड विकास निधि के तहत बुंदेलखंड की 7 परियोजनाओं के लिए रु०3 करोड़ 82लाख 90 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत रू०19 करोड़ 31 लाख 26 हजार है ।इन 7 परियोजनाओं में 4 परियोजनाएं जनपद बांदा की, 2 परियोजनाएं जनपद महोबा की तथा एक परियोजना जनपद चित्रकूट की है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग -14 द्वारा जारी कर दिया गया है।


जारी शासनादेश के मुताबिक जनपद बांदा में ग्राम पंचायत रिसौरा में नरैनी -बांदा मुख्य मार्ग पहाड़पुर माइनर के बगल से बिंदा का पुरवा होते हुए नन्वारा अतर्रा ब्रान्च से पुल तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पंचमपुर से गुढा़खुर्द तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, ग्राम पंचनेही में बकोहरा संपर्क मार्ग तथा पचनेही पपरेंदा संपर्क मार्ग से जमालपुर नहर पटरी तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जनपद महोबा में खन्ना से गहरवा संपर्क मार्ग तथा खन्ना से चुरेहन डेरा मार्ग से नरोरा संपर्क मार्ग और जनपद चित्रकूट में सरधुआ मिर्जापुर से कालूपुर संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सभी संबंधित अधिकारियों व संबंधित जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत कार्यो के अवशेष कार्य को कड़ी निगरानी में समयबद्ध ढंग पूर्ण कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि आवंटित धनराशि का दुरुपयोग न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत परियोजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2021तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।


बी एल यादव 


सूचना अधिकारी


Post a Comment

0 Comments