बलिया : पुलिस मुठभेड़ में अन्तर जनपदीय कुख्यात डकैत गिरफ्तार


कब्जे से कट्टा मय दो जिन्दा कारतूस 0.315 बोर तथा पांच किलो गांजा बरामद


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 15.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह व उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 राजकुमार सिंह (प्रभारी चौकी सियर) द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित व चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चौकिया मोड़ तिराहे पर चेकिंग करा रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अपने तथा आस पास के जनपदों में अवैध गांजा तस्करी तथा लूट/डकैती करने वाला शातिर अपराधी गांजा की बिक्री करने के लिए भीमपुरा की तरफ से मालीपुर चौराहे की तरफ आ रहा है।


इस सूचना पर विश्वास उभांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते करते हुये मालीपुर चौराहे के पास पहुंच कर चेकिंग करने लगे कि कुछ समय में एक मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति भीमपुरा की तरफ से आने वाली नहर पटरी पर बनी पक्की सड़क से आता दिखायी दिया कि संदिग्ध प्रतित होने पर पुलिस टीम द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो वो मोटर साइकिल घुमाकर भागना चाहा व लड़खड़ा कर गिर गया तथा मोटर साइकल छोड़कर भागने लगा, पुलिस द्वारा उसे रुक जाने को कहा गया इसी दौरान वह व्यक्ति पीछे मुड़कर दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस के लोगो को लक्ष्य करके चिल्लाते हुए जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, गोली उ0नि0 राजकुमार सिंह के सिर के उपर से निकल गयी जिसके कारण उनकी जान बाल बाल बची । इसके बाद पुलिस बल द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते हुए बचते बचाते हिकमत अमली से मालीपुर चौराहे से करीब 200 कदम उसी रास्ते पर उस व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मय तमंचा के समय करीब 17.05 बजे पकड़ लिया गया।


पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विशुनदेव यादव पुत्र स्व0 गिरधारी यादव निवासी ग्राम राजागांव खरौनी थाना बांसडीह बलिया हा0मु0- ग्राम लारपुर थाना गड़वार जनपद बलिया बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, एक मोटर साइकल तथा उस पर बंधी बोरी में 05 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा, एक सैमसंग की-पैड मोबाइल व 2150 रू0 नकद बरामद हुआ।  


कड़ाई के साथ पूँछ-ताँछ में अभियुक्त द्वारा मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि जनपदों में गैंग बनाकर लूट/डकैती/चोरी व अन्य अपराध कारित किये जाने की पुष्टि की गयी। अभी हाल ही में जनपद गोरखपुर तथा देवरिया में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना कारित करना भी स्वीकार किया तथा यह भी बताया कि जमानत व अन्य आवश्यकता पूरी करने हेतु गांजा बिहार व बंगाल प्रान्त से लाकर इधर बेच लेते है, जिससे गैंग के छोटे छोटे कार्य व अन्य खर्चे चल जाते है । अपराध के सम्बन्ध में मैं करीब 15 से 20 बार जेल जा चुका हूँ। अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटर सायकिल बिना कागज को मुकदमें में अन्तर्गत धारा 207 MV ऐक्ट में सीज कर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना उभांव पर मु0अ0सं0- 128/20 धारा 307 भा.द.वि, मु0अ0सं0 129/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 130/20 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया जा रहा है ।


*गिरफ्तार अभियुक्त:-*


1. विशुनदेव यादव पुत्र स्व0 गिरधारी यादव निवासी ग्राम राजागांव खरौनी थाना बांसडीह बलिया।


*बरामदगी :-*


1. 01 अदद कट्टा मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर।


2. 01 अदद मोबाइल IMEI NO- 354465085806765 ( सैमसंग की-पैड रंग काला)


3. 01 अदद सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल (नं0-UP-60 AF 9832)


4. 2150/- रुपये नकद। 


5. 05 किलो 100 ग्राम गांजा। 


अभियुक्त विशुन देव यादव का आपराधिक इतिहासः-


1. मु0अ0सं0- 186/01 धारा 396 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


2. मु0अ0सं0- 22/97 धारा 382 भादवि थाना बांसडीह बलिया ।


3. मु0अ0सं0- 39/97 धारा 395,397 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


4. मु0अ0सं0- 209/99 धारा 364,302,201 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


5. मु0अ0सं0- 10/01 धारा 504,506 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


6. मु0अ0सं0- 121/01 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह बलिया।


7. मु0अ0सं0- 174/01 धारा 506 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


8. मु0अ0सं0- 190/01 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह बलिया।


9. मु0अ0सं0- 01/02 धारा गैंगेस्टर एक्ट थाना बांसडीह बलिया।


10. मु0अ0सं0- 132/01 धारा 457/380 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया।


11. मु0अ0सं0- 188/07 धारा 8/20 NDPS ACT थाना उभांव बलिया।


12. मु0अ0सं0- 175/08 धारा 302 भादवि थाना रसड़ा बलिया।


13. मु0अ0सं0- 11/09 धारा 147/148/307 भादवि थाना कासिमाबाद गाजीपुर।


14. मु0अ0सं0- 12/05 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासिमाबाद गाजीपुर।


15. मु0अ0सं0- 214/10 धारा गुण्डा एक्ट थाना बांसडीह बलिया।


16. मु0अ0सं0- 148/12 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बांसडीह बलिया।


17. मु0अ0सं0- 341/12 धारा 395/397 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


18. मु0अ0सं0- 255/12 धारा 457/381/411 भादवि थाना सरायलखंसी मऊ।


19. मु0अ0सं0- 519/12 धारा 307 भादवि व 7 CLA ACT थाना सरायलखंसी मऊ।


20. मु0अ0सं0- 520/12 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायलखंसी मऊ।


21. मु0अ0सं0- 357/12 धारा 384 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


22. मु0अ0सं0- 773/15 धारा 395,342,506,357 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


23. मु0अ0सं0- 93/17 धारा 395/397 भादवि थाना भीमपुरा बलिया।


24. मु0अ0सं0- 17/18 धारा 457,380,411 भादवि थाना बैरिया बलिया।


25. मु0अ0सं0- 18/18 धारा 457,380,411 भादवि थाना बैरिया बलिया।


26. मु0अ0सं0- 26/18 धारा 41/411 भादवि थाना बैरिया बलिया।


27. मु0अ0सं0- 27/18 धारा 307 भादवि थाना बैरिया बलिया।


29. मु0अ0सं0- 28/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बैरिया बलिया।


30. मु0अ0सं0- 10/03 धारा 147,323,325,504,506 भादवि थाना बांसडीह बलिया।


31. मु0अ0सं0- 275/10 धारा गुण्डा एक्ट थाना बांसडीह बलिया।


32. मु0अ0सं0- 52/20 धारा 41,411,413 CR.P.C थाना खेजुरी बलिया।


33. मु0अ0सं0- 53/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी बलिया।


*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*


1. प्रभारी निरीक्षक उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह। 


2.उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना उभांव जनपद बलिया।


3. उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी चौकी सीयर बलिया।


4. आरक्षीगण थाना उभांव- चालक हे0का0 घनश्याम मिश्र, रामसिंह, विशाल चौधरी, राम प्रकाश यादव।


Post a Comment

0 Comments