सिकन्दरपुर(बलिया) सिकन्दरपुर के बलिया बेल्थरा मार्ग पर मिर्जापुर गांव के सामने बाइक द्वारा बारात जा रहे युवकों को सामने से तेज गति से जा रही मैजिक ने धक्का मार दिया जिससे दोनों वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रवार गांव निवासी गौतम उम्र (22) पुत्र लल्लन राम एवं सोनल उम्र (20) पुत्र जियालाल अपने भाई की बारात में अपने गावँ रुद्रवार से चिलकहर जा रहे थे।वे जैसे ही अपने गांव से थोड़ी दूर निकले ही थे कि मिर्जापुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही मैजिक से जोरदार टक्कर हो गयी।
मौके पर पहुंचे लोगो एवं गस्त पर निकली पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहाँ हालत गंभीर होने पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0 Comments