अयोध्या में राम मंदिर व बलिया में स्याम मन्दिर का निर्माण होकर रहेगा
अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट-
सिकंदरपुर (बलिया) कन्हैया का जीवन गांव के गरीब के विकास व गांव की एकता तथा जातिवाद क्षेत्रवाद वंशबाद से ऊपर उठकर देश को एक सूत्र में बांधने मे था। आज कन्हैया व प्रभु श्री राम की प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव गरीब किसान नौजवान महिलाओं के सम्मान किसानों की खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। गांव का विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। और यह कन्हैया की भी इच्छा थी।
उक्त बातें शुक्रवार को कठौड़ा गांव मे भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ चेरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन मथुरा के सानिध्य में भगवान श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। कहा कि आज इस तपोस्थली का कृपा धाम का बनना काफी सौभाग्य की बात है यह तपोभूमि है वृंदावन से चलकर खुद इस निर्माण के लिए कन्हैया के दूत आए हैं यहां उनकी देखरेख में एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा जिसका फल आने वाले समय में यहां के लोगों को मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक स्वामी प्रज्ञानंद जी ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि सहित एक दर्जन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, धनंजय कनौजिया ,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ,पूर्व बिधायक भगवान पाठक, दीनानाथ चौधरी प्रेम प्रकाश चौधरी, छोटक चौधरी, भोला सिंह, मनीष सिंह अनिल पांडेय,आलोक त्रिपाठी, गणेश सोनी, अजय सिंह, शोभन राजभर आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं संचालन मंजय राय ने किया। सभी आगन्तुको के प्रति विधायक संजय यादव ने आभार प्रकट किया।
0 Comments