बलिया : भाजपा सरकार के विरुद्ध सपा नेताऒं ने किया सत्याग्रह


जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने दो घंटे तक रखा मौन व्रत 


बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में दो घंटे तक मौन व्रत रख उपवास किये।  किसान, नौजवान, आम इंसान और विपक्ष का दमन भारतीय जनता पार्टी की सरकार  द्वारा की जा रही है। जो लोकतंत्र की हत्या है, खिलाफ आज का सत्याग्रह किया गया। 


सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू के जयंती पर समाजवादी पार्टी ने इस मौन धरना उपवास के माध्यम से योगी सरकार को झूठ का पुलिंदा और अपराधियों का संरक्षक बताया। नेताओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों की आबरू रोज तार-तार की जा रही है और सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रही है। साथ ही हाथरस की घटना से प्रदेश जल ही रहा है कि बलरामपुर, आजमगढ़ व भदोही में भी हैवानियत की हदें पार हो गई। इन घटनाओं से अब बिल्कुल स्पष्ट हो रहा है कि श्री योगी जी शासन चलाने में शतप्रतिशत असफल है। 


प्रेस को निर्गत धरना सम्बन्धी विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों से खेत मालिक की जगह छीनकर खेत मजदूर बनाने की साजिश हो रही है। सरकार किसानों को धान, गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दिलाना चाहती है। खुले बाजार के नाम पर बड़े व्यापारियों को औने-पौने दाम पर फसल खरीदने की छूट दी जा रही है। मंडी व्यवस्था समाप्त की जा रही है।  लाॅकडाउन में श्रमिकों की नौकरियां छूटी हैं। प्रदेश में पूंजीनिवेश न होने और उद्योग न लगने से रोजगार का संकट है। उसमे भी बलिया जैसे पिछड़े जनपद की स्थिति और सोचनीय है।इसके बावजूद भाजपा सरकार 100 की जगह अब 300 कर्मचारियों वाली फैक्ट्रियों में मालिक की जब मर्जी हो छंटनी करने का प्राविधान ले आई है। युवाओं द्वारा अपनी मांगें रखने पर उनपर लाठियां चल रही है। भाजपा सरकार सिर्फ दमन और शोषण के रास्ते पर चलती है। हाथरस जनपद में एक युवती के साथ दरिंदगी हुई जिसके उपरांत युवती की जीवन लीला समाप्त हो गई  अपराध का साक्ष्य समाप्त करने एव अपराधियो को बचाने के लिए मृत युवती के शरीर को आतंकवादियों की तरह आनन फानन में आधी रात को पेट्रोल लगाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया जो इस सरकार के कृत्यों को दर्शाने के लिए काफी है। आज गांधी जयंती का यह सत्याग्रह सरकार को कुम्भकर्णी नीद से जगाने में सहायक होगा।साथ ही जनता में भी यह संदेश देगा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से विमुख हो गई है। इसके पूर्व समाजवादियों ने चौक स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर बड़ी संख्या में पहुंच कर माल्यर्पण कर आज उनके जयंती पर नमन किया और राष्ट्र गान से कार्यक्रम प्रारम्भ कर उपवास एव मौन धारण कर दो घण्टे तक धरना एव उपवास किया। अन्त में महात्मा गाँधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन कर उपवास/धरना समाप्त किया गया।


इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी बलिया लोकसभा क्षेत्र सनातन पाण्डेय, नारद राय, संग्राम सिंह यादव, सुभाष यादव, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता, डा. विश्राम सिंह यादव, यशपाल सिंह, मृत्युंजय तिवारी बब्बलू, शशिकांत चतुर्वेदी, जमाल आलम, बंशीधर यादव, राजन कनौजिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, संतोष भाई, जय प्रकाश मुन्ना, पुनिता सिंह सोनी, अजय यादव, रविन्द्र नाथ यादव, विवेक तिवारी बागी, विश्राम यादव, प्रभुनाथ यादव, मृत्युंजय राय, आशुतोष ओझा, सुभाष यादव, रामेश्वर पासवान, आदर्श मिश्र झब्बू, मन्नन दुबे, इरफान अहमद, अरुण यादव, दीवान सिंह, महावीर चौधरी, धनञ्जय सिंह विशेन, श्रीमती मनोरमा सिंह, अरविन्द तिवारी, परवेज़ रौसन, प्रभुनाथ पहलवान, शामू ठाकुर, रामभरोसे यादव, नमो नारायण सिंह, शोयबुल इस्लाम, पल्लू जायसवाल, मिंटू खा, जनार्दन समदर्शी, असनारायन पासवान, अतुल पाण्डेय, विक्की सिंह, कृपा शंकर यादव, बीर लाल यादव, कृष्णा प्रधान,जय प्रकाश यादव, वीरेंद्र पासवान, विश्वनाथ यादव, गणेश यादव, इम्तियाज अहमद, अफजल अहमद, देवेंद्र यादव, जुबेर सोनू, अंकित सिंह, मंटू दुबे, पिंटू पासवान, मंटू साहनी, रविन्द्र निगम, रामनाथ पटेल, अमित राय, मनोज गुप्ता, भीम सिंह, सन्त मनी आदि रहे।


Post a Comment

0 Comments