गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर पहले दिन घर से बाहर निकले नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्री चौधरी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने जा रहे थे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सपा जनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी अपने साथियों के साथ रवाना हुए। वे अभी राजभवन चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रवैये से नाराज रामगोविंद चौधरी वहीं गांधी के फोटो लेकर जमीन पर ही बैठ गए। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम पर है। किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बनाने की साजिश है। आज गांधी जयंती पर गांधी को माल्यार्पण से रोकना लोकतंत्र की हत्या जैसा है। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार के इस कृत्य की घोर भर्तसना की। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने रामगोविंद चौधरी के गिरफ्तारी की निंदा की है।
0 Comments