प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 99 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू० 105 करोड़ 86 लाख 32 हजार की धनराशि की गई अवमुक्त


जनपद सहारनपुर में ग्राम दौलतपुर के निकट यमुना नदी पर सेतु निर्माण हेतु  रू० 60 करोड़ 32 लाख 91 हजार  की प्रशासकीय एवं स्वीकृति प्रदान की गई।


लखनऊः 8 सितंबर 2020। जनपद सहारनपुर में लखनौती- मानपुर -दौलतपुर मार्ग से करनाल मार्ग पर ग्राम दौलतपुर मार्ग से करनाल मार्ग पर  ग्राम दौलतपुर के निकट यमुना नदी  पर सेतु निर्माण कार्य हेतु रू० 60 करोड़ 32 लाख 91 हजार की  पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग -10 द्वारा जारी कर दिया गया है।


राज्य सड़क निधि से जनपद गोरखपुर में नई बाजार बोहाबार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण  के चालू कार्य हेतु रू०5 करोड़ की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत रू० 14 करोड़ 47 लाख 20 हजार है ,जिसके सापेक्ष अब तक रू०  7 करोड़ 53 लाख 88 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है ।इस संबंध में उ०प्र०शासन लोक निर्माण अनुभाग-१ द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। 


 *उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 99 के सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रु० 105 करोड़ 86 लाख 32 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है*। 


इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का समय से सदुपयोग किया जाए तथा मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित व अनुमोदित मानकों एवं  विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराए जाएं ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।


 


Post a Comment

0 Comments