लखनऊ 07 अगस्त 2020। श्री राघवेन्द्र कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (प्रशासन), का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप इसी मण्डल में वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0 के पद पर कार्यरत थे।
श्री कुमार ने वर्ष 1997 में रूड़की विश्वविद्यालय से (इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
आप वर्ष 1999 बैच (भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये। आपकी प्रथम नियुक्ति 05 जून 2002 को सहायक विद्युत इंजीनियर, न्यू बोगांईगांव कारखाना पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने मण्डल विद्युत इंजीनियर डिबरूगढ़ रेलवे कारखाना, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/रंगिया, उपमुख्य विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे, उपमुख्य विद्युत इंजीनियर, यांत्रिक कारखाना पूर्वोत्तर रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
आपको खेलों में विशेषकर बैडमिण्टन खेलना एवं गायन व संगीत सुनना तथा बागवानी में रूचि है।
आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
इसके साथ ही श्री धनंजय मिश्रा ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के नये वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0 का पद भार ग्रहण कर लिया है। आप वर्ष-2012 बैच (भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा) के अधिकारी है। इसके पूर्व आप लखनऊ मण्डल/पूर्वोत्तर रेलवे में मण्डल विद्युत इंजीनियर/टी.आर.डी के पद पर कार्यरत थे। उक्त जानकारी महेश गुुप्ता जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ ने दी।
0 Comments