नई दिल्ली। केरल के कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का एक विमान फिसल गया। हादसे के दौरान एयर इंडिया के विमान में 191 लोग सवार थे। 191 यात्रियों के साथ दुबई से कालीकट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान ओवरस्पीडिंग के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट के मौत की खबर आ रही है।
दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा और दुर्घटना का शिकार हो गया।
फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। विमान दुर्घटना के बाद राहत और बचाव काम जारी है।