एल-1 बनाने के लिए सत्या व गौरव मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लिया जायजा
बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब को देखा। साथ ही ट्रामा सेंटर में बने एल-2 फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्ष किया और व्यवस्था का जायजा लिया। वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों को देखा और वार्ता की। वे ऑक्सीजन रूम, सभी बेड के पास, वेंटिलेटर रूम में जाकर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आधुनिक उपकरणों को 20 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में शिप्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही एल-1 बनाने के लिए सत्या हॉस्पिटल व गौरव मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल को देखा।
0 Comments