बलिया। नमामि गंगे द्वारा आयोजित गंगाक्वेस्ट 2020 में सहभागिता करने पर डॉ. फतेह चंद बेचैन को नमामि गंगे ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
इसके अतिरिक्त अहिंसा यात्रा के अग्रदूत आचार्य महाप्रज्ञ जी का जन्म शताब्दी वर्ष (1920 से 2020) मनाए जाने के उपलक्ष्य में 1121 रचनाकारों का संग्रह ग्रंथ द ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसमें भी डॉ0 फतेहचंद बेचैन की रचना को पुस्तक में सम्मिलित किए जाने पर द ब्रिटिश वर्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है।
इन दोनों सम्मान से सम्मानित होने पर डॉ0 फतेहचन्द बेचैन के इष्ट, मित्र और साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
फतेह चंद बेचैन
कवि एवं साहित्यकार
आनंद नगर, बलिया
मोबाइल नंबर 94557354 15
0 Comments