*बलिया : स्वामी विवेकानंद जी एक देवदूत व युवाओं के प्रेरणा रूप - कुलपति*


बलिया : स्वामी विवेकानंद जी की 157 वी जयंती अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली बघुडी सिकंदरपुर द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के डॉ हजारी प्रसाद अकादमी भवन में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ साहब दूबे समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने किया।


मुख्य अतिथि के रूप में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह जी थे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया प्रोफेसर सिंह ने स्वामी जी का जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक दृष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा कि स्वामी जी का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित था वह एक देवदूत व युवाओं के लिए प्रेरणा रूप थे और रहेंगे साथ ही प्रोफ़ेसर सिंह ने स्वामी जी के विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की।


विश्वविद्यालय परिसर के प्रवक्ता हिंदी विभाग डॉ प्रमोद शंकर पांडे ने शिकागो सम्मेलन में उनकी ख्याति पश्चात देशों में भी कैसे फैली तथा उनके अद्वैत दर्शन पर अपना विचार रखा ।मां फूला देवी के स्वयंसेवकों ने मां सरस्वती की प्रार्थना, स्वागतगीत ,भाषण राष्ट्रभक्ति गीत आदि प्रस्तुत की। डॉक्टर साहब दुबे ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया इसी क्रम में डॉक्टर साहब दूबे को विश्वविद्यालय का सतत विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किए गए कार्यों का सराहना करते हुए प्रोफेसर योगेंद्र सिंह जी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारी श्री अतुल कुमार श्री नेहा विशेन ,सुरेंद्र ,अतुल तथा मां फूला देवी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर  नितेश उपाध्याय एवं कर्मचारी उपस्थित थे


Post a Comment

0 Comments