बांसडीह,बलिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2019 के संचालन के लिए आशुतोष कुमार सिंह तोमर , विज्ञान शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर, शिक्षाक्षेत्र - बाँसडीह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिव नारायण सिंह ने नोडल समन्यवक नामित किया। नोडल समन्यवक आशुतोष कुमार सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम से सम्बंधित सभी गतिविधियों का संचालन ब्लाक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किया जायेगा। ज्ञात हो कि आशुतोष तोमर विगत कई वर्षों से राज्य स्तर पर विज्ञान संदर्भदाता एवं संचारक के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा विगत दिनों बाल विज्ञान प्रदर्शनी बलिया के नोडल एवं सनातन धर्म इण्टर कालेज सदर, मेरठ में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आजमगढ़ मण्डल के टीम प्रभारी के रूप मे भी प्रतिभाग किया।
0 Comments