बलिया। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सघन पल्स पोलियो अभियान का तीसरा चरण 15 सितंबर से 23 सितंबर तक चलाया गया जिसमें 17 विकास खण्ड सहित शहरी क्षेत्र में भी पल्स पोलियो की दवा पिलाई गयी।
इस संदर्भ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० एके मिश्रा ने बताया - इस अभियान के तहत जन्म से पाँच वर्ष तक के 4.79 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था। उक्त के सापेक्ष कुल 4.71 लाख बच्चों को दवा पिलाई गयी जो लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 98.3 प्रतिशत रही।
वर्ष 2011 में पोलियो का अन्तिम प्रकरण प्राप्त हुआ था जिसके पश्चात् वर्ष 2014 में भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी देशों से भारत में पोलियो वायरस फिर से प्रवेश न करें, इसके लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1,601 बूथ बनाये गये थे। घर-घर भ्रमण हेतु 834 टीम बनायी गयी और 320 पर्यवेक्षक लगाये गये थे। वहीं ट्रांजिट एवं मोबाइल टीम की संख्या 90 निर्धारित की गयी थी जिससे पोलियो दवा आसानी से प्रत्यके क्षेत्रों में पहुंचाई जा सके।
0 Comments