बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गायघाट पर स्थिर, डीएसपी हेड व चांदपुर में घाघरा का जलस्तर घटा
बलिया, 05 अगस्त 2026। अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बलिया (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा जारी नदी जलस्तर एवं वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जनपद की प्रमुख नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। हालांकि विभिन्न गेज स्थलों पर जलस्तर में बढ़ाव, घटाव एवं स्थिरता की स्थिति दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 52.56 मीटर से बढ़कर शाम 4 बजे 52.62 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गायघाट पर गंगा का जलस्तर 53.02 मीटर पर स्थिर रहा।
वहीं डीएसपी हेड पर सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर 63.51 मीटर से घटकर 63.43 मीटर दर्ज किया गया। चांदपुर गेज पर भी जलस्तर 56.98 मीटर से घटकर 56.94 मीटर रहा। मांझी गेज पर जलस्तर 52.60 मीटर से घटकर 52.55 मीटर दर्ज किया गया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि टोंस नदी के पिपरा घाट पर वर्तमान में पानी नहीं है।
वर्षा की बात करें तो जनपद में 338.6 मिमी एवं 390.8 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी नदियों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। फिलहाल जनपद में कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।


0 Comments