बलिया। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। निदेशक सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा 02 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय, तारा निवास गली, भृगु आश्रम परिसर में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा लोन ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि, वाहन ईंधन भत्ता तथा पीएफ जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती बलिया, गाजीपुर, मऊ सहित आसपास के जनपदों में की जाएगी।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। ऐसे में युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें और रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।


0 Comments