बलिया में गंगा व घाघरा का जलस्तर स्थिर, बारिश का सिलसिला जारी


बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट (दिनांक 19 सितम्बर 2025) के अनुसार जनपद में गंगा और घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक :-

गंगा नदी (बक्सर व गायघाट गेज स्थल) पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है, प्रवृत्ति मंद गिरावट (MIL) की रही।

सरयू (घाघरा) नदी (डीएसपी हेड, चाँदपुर व मांझी गेज स्थल) पर जलस्तर स्थिर से हल्की वृद्धि की स्थिति में है।

टोस नदी (पिपरा घाट) पर जलस्तर 60.90 आर.एल. मीटर दर्ज किया गया, यहां भी हल्की वृद्धि बनी हुई है।श

विभागीय जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 637.4 मिमी. वर्षा दर्ज की गई, जिससे नदियों के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष बलिया ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी किनारे अनावश्यक न जाएं।



Post a Comment

0 Comments