बलिया। दिनांक 23 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा महिला आरक्षी मोनिका शुक्ला (पीएनओ 212091575), जो वर्तमान में महिला थाना जनपद बलिया में नियुक्त हैं, को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गईं।
महिला आरक्षी मोनिका शुक्ला ने योगा स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए उ0प्र0 पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के अंतर्गत उन्हें मुख्य आरक्षी ना0पु0 के पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की ऐसी उपलब्धियां समाज और पुलिस विभाग दोनों के लिए प्रेरणादायक हैं।
0 Comments