बलिया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरी निकाय मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना (11 जुलाई, 2025) के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं :-
- 18 जुलाई से 13 अगस्त 2025:विलोपन, मतदाता सूची प्रिंटिंग, बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण एवं स्टेशनरी वितरण।
- 14 अगस्त से 29 सितंबर 2025:बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण व हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना।
- 14 अगस्त से 22 सितंबर 2025:ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अवधि।
- 23 से 29 सितंबर 2025:ऑनलाइन आवेदनों का भौतिक सत्यापन।
- 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025:संशोधन, परिवर्तन व विलोपन की पांडुलिपियों का कार्यालय में जमा।
- 7 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025:निर्वाचक नामावलियों का कंप्यूटरीकरण।
- 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2025:मतदाता क्रमांक, मैपिंग, फोटो प्रतियां व अन्य तकनीकी कार्यवाही।
- 5 दिसंबर 2025:अंतिम मतदाता सूची का आलेख्य रूप में प्रकाशन।
- 6 से 12 दिसंबर 2025:सूची का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां प्राप्त करना।
- 13 से 19 दिसंबर 2025:दावे/आपत्तियों का निस्तारण।
- 20 से 23 दिसंबर 2025:निस्तारण उपरांत पांडुलिपियों का संग्रह।
- 24 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026:पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण एवं मूल सूची में समावेशन।
- 9 से 14 जनवरी 2026:अंतिम तकनीकी कार्यवाही व फोटो प्रतियां।
- 15 जनवरी 2026:निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
0 Comments