बलिया : पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिंह की माता का निधन, शोक की लहर


बलिया। जनपद के नसीरपुर कलां गांव से एक शोकपूर्ण समाचार सामने आया है। महर्षि टाइम्स समाचार पत्र के संपादक जितेन्द्र कुमार सिंह "विकास" की पूज्य माता श्रीमती कमला देवी पत्नी स्व. रामधनी सिंह का आज प्रातः करीब 5 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष की थीं।

श्रीमती कमला देवी अपने सरल, मृदुभाषी और धार्मिक स्वभाव के लिए समाज में विशेष पहचान रखती थीं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज ही गंगा घाट पर संपन्न होने की संभावना है, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, समाजसेवी, पत्रकार, ग्रामीणजन और रिश्तेदार शामिल होंगे।

जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया के सक्रिय पत्रकारों में गिने जाते हैं और महर्षि टाइम्स के माध्यम से जनहित, सामाजिक मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों को निरंतर उजागर करते रहे हैं। ऐसे समय में उनकी माता के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में भी गहरा दुख व्याप्त है।

जनपद के पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों ने श्री सिंह व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

परिवर्तन चक्र परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि :-





Post a Comment

0 Comments