जनपद में 86 लाभार्थियों को कुल रुपए-04 करोड़ 30 लाख की सहायता राशि की गई प्रदान
बलिया प्रदेश के मा. राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज श्री दानिश आजाद अंसारी एवं जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आश्रित लाभार्थियों को रुपए 05-05 लाख सहायता राशि का चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान किया।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर सभी के सर्वांगीण कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। जनपद बलिया के सर्वांगीण विकास एवं खुशहाली के लिए हम लोग निरन्तर कार्य कर रहे हैं। जनपद बलिया के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील सदर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 86 लाभार्थियों को रुपए-04 करोड़ 30 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई, जिसमें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 29 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी रुपए 05 लाख की दर से कुल एक करोड़ 45 लाख सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट श्री आशाराम वर्मा व उप जिलाधिकारी सदर श्री तिमराज तथा लाभार्थीगण एवं सौरभ अग्रवाल, जावेद कमर खान, मोमिन अहमद, सरदार विश्वजीत सिंह उपस्थित रहें।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अम्बेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित लाभार्थियों को रुपए-561.86 करोड़ की सहायता राशि जारी की। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मा. मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।
0 Comments