अजय सिंह ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा), वाराणसी का पदभार संभाला


वाराणसी 23 मई, 2025 : श्री अजय सिंह ने आज दिनांक 23.05.2025 को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री अजय सिंह उत्‍तर मध्य रेलवे,प्रयागराज में सचिव महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। श्री सिंह ने  मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई किया है।        

श्री सिंह इंडियन रेलवे सर्विस आँफ सीविल इंजीनियर्स (IRSE) के 2005 बैच के अधिकारी  हैं। आप ने  उप मुख्‍य इंजीनियर/टीएमसी/झांसी, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर/सेंट्रल/झांसी और उत्‍तर मध्‍य रेलवे के प्रयागराज और झांसी मंडल में मंडल इंजीनियर के रूप में कार्य किया है। आपने 2013 में उत्‍तर मध्‍य रेलवे में आने से पहले दक्षिण रेलवे में विभिन्‍न दायित्‍वों का निर्वहण किया है।  आपने  जापान में हाई स्‍पीड रेलवे और आस्ट्रिया में ट्रैक मशीन की कार्यप्रणाली के सम्‍बन्‍ध में प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है, और 2011 में चक्रवात के बाद ट्रैक बहाली के कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए आप को  रेल मंत्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। म‍थुरा-पलवल चौथी लाइन परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में भी उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। 

आपने हाल ही में सम्पन्न महाकुंभ-2025 के आयोजन में क्षेत्रीय रेलवे ,रेलवे बोर्ड और स्थानीय जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

श्री अजय सिंह को आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का गहन अनुभव है, आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। उक्त आशय की जानकारी अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।



Post a Comment

0 Comments