बलिया। जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने बताया है कि विभागीय राजकीय पौधशालाओं/प्रक्षेत्रों पर उत्पादित फलदार पौधों की पुनरीक्षित दरें अनुमोदित की गयी है। यह दरें 01 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी है, जो निम्नवत है. :-
कलमी फलदार पौध यथा-आम कलमी (समस्त प्रजातिया) मूल्य रू0 85, अमरूद कलमी (समस्त प्रजातिया) मूल्य रू० 65, लीची गूटी (समस्त प्रजातिया) मूल्य रू0 75, ऑँवला कलमी (समस्त प्रजातिया) मूल्य रू० 65, नींबू गूटी (समस्त प्रजातिया) मूल्य रू0 40, कटहल कलमी मूल्य रू0 60, बेल कलमी मूल्य रू0 62, अनार (कटिंग द्वारा) रू० 35, पपीता (गायनोडायोसियस) मूल्य रू0 28, बीजू पौध यथा-आम, अमरूद, कागरी नींबू, करौदा, कटहल, पपीता (अन्य प्रजातिया), ऑवला बीजू पौध मूल्य रू0 1500 है। जिसमें विक्रय दर पौधशाला स्तर की है, इसमें दूलाई व्यय सम्मिलित नहीं है।
कृषक राजकीय पौधशाला चन्द्रशेखर उद्यान, कम्पनी बाग से सम्पर्क कर नकद मूल्य पर कलमी व बीजू पौध प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
0 Comments