थाना सुखपुरा में निष्पक्ष जनसुनवाई : थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने दिलाया इंसाफ का भरोसा


समाचार रिपोर्ट : असगर अली 

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमबद्ध रूप से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में थाना सुखपुरा में थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान एक पीड़ित महिला अपनी बात रखते हुए भावुक हो उठी। थाना अध्यक्ष दुबे ने उसे न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को पढ़कर नियमानुसार निस्तारित किया जाता है।

फरियादियों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने अपील की कि क्षेत्र में शांति, भाईचारा और एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना संकोच 112 नंबर पर कॉल करें, पुलिस हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।



Post a Comment

0 Comments