*सम्राट अशोक महान थे, जब वह विजय यात्रा पर थे, तो पराजय छू नहीं सकीं, वह शांति व सुशासन के पथ पर चलते रहे*
लखनऊ/कुशीनगर: 12 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद कुशीनगर एयरपोर्ट पर सेरेमोनियल गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। जनपद आगमन पर माननीय सांसद कुशीनगर श्री विजय दुबे तथा माननीय विधायक पडरौना श्री मनीष जायसवाल, खड्डा श्री विवेकानंद पांडे, रामकोला श्री विनय प्रकाश गौंड, हाटा श्री मोहन वर्मा, फाजिलनगर श्री सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, विधायक सहित जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय, नगर पा0 अध्यक्ष पडरौना तथा कुशीनगर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम माननीय उप मुख्यमंत्री जी यहां आते ही सीधे महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की तरफ निकले। कुशीनगर में तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में भंते की देख रेख में उन्होंने पूजा-अर्चना की। माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने तथागत भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर समस्त प्रदेश वासियों के कुशल मंगल की कामना भी की।
तत्पश्चात पडरौना के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में पहुंच कर स्व0 उमाकांत कुशवाहा एवं स्व0 बन्नी देवी के मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मूर्ति का अनावरण किया, श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए।
तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पडरौना स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा किया गया।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान, तथागत भगवान बुद्ध सहित किसान नेता चंद्रभान कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम को गति दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले में आने की इच्छा बहुत रहती है, आज जब मैं यहां आया तो तुंरत निर्वाण स्थली गया और आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात यहां आया हूं। भारत की सीमाएं सुरक्षित और संरक्षित है। महान सम्राट अशोक का सुशासन का अनुकरण करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है। वह दुनिया के किसी भी देश मे जाते हैं, तो वहां सुशासन का संदेश देते है। वह थाईलैंड गए थे, श्रीलंका भी गए थे। थाईलैंड में तथागत गए। कुशीनगर बुद्ध भगवान की महापरिनिर्वाण स्थली है। संयुक्त राष्ट्र संघ, वहां पहुंचे तो ललकार कर कहा कि संसार को भगवान बुद्ध दिया है, युद्ध नहीं दिया है। पाली भाषा को शांति भाषा का दर्जा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है। कुशीनगर समेत भगवान बुद्ध से जुड़ी स्थली पर जरूर जाइये, 2014 से पहले और 2025 के बीच जमीन आसमान का अंतर है। सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूरे देश मे मनाई जाती है। मोदी जी ने देश की सुरक्षा, गरीबों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जाति भेदभाव को खत्म करने के लिए अशोक सम्राट के मंत्र को आगे बढ़ाया। सबका साथ -सबका विकास मंत्र। इस समय कोई भेदभाव नहीं। केन्द्र व राज्य सरकार सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मा0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, मा0 विधायक पडरौना मनीष जयसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा भी सभा को संबोधन किया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, दुर्गेश राय, मा0 विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, पडरौना मनीष जयसवाल, हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी, एडीएम, सीओ कसया, पडरौना, एसडीएम अनील यादव, मोहम्मद जफर, विकास चंद्र, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल, कुशीनगर न पा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फ़ुलबदन कुशवाहा, नथुनी कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष/अन्य पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
0 Comments