बलिया : मिट्टी के बर्तन को रंगों से सजाने का हुनर


बलिया। संकल्प के समर कैंप में बच्चों ने मिट्टी के गुल्लक, दीया, कुल्हड़ को को पेंटिंग और उसके उपर विभिन्न प्रकार की कसीदाकारी से एक नया स्वरूप प्रदान कर दिया। बच्चों की कलाकृतियों को देख श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिनहा ने कहा कि बच्चों को अवसर मिले तो ये बहुत कुछ कर सकते हैं। हमें बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव अवसर प्रदान करना चाहिए। 



कला प्रशिक्षक डॉ. इफ्तेखार खां ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां अद्भुत है। इस तरह के अवसर मिलने पर बच्चों में कल्पनाशीलता बढ़ती है। कार्यशाला के संयोजक रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित समर कैम्प में एक महीने में ही बच्चों में गुणात्मक परिवर्तन लाता है। गर्मी की छुट्टी में संकल्प संस्था द्वारा आयोजित तीस दिवस कैम्प 18 जून तक चलेगा।‌ कैम्प में अभिनय, नृत्य,  गायन, वादन, क्राफ्ट, कविता एवं कहानी पाठ में के माध्यम से एक सौ बच्चों का हो रहा है व्यक्तित्व विकास। 



संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा 30 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है।‌ यह कैंप श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया में लगा है इसमें छः साल से सोलह साल तक के लड़के लड़कियां अभिनय, नृत्य, गायन, चित्रकला, कविता एवं कहानी पाठ की बारीकियां सीख रहे हैं।‌ संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने कैंप के बारे में बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी की छुट्टी में यह कैंप लगता है इसका उद्देश्य होता है बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना। बच्चों के अंदर जो झिझक है उसे तोड़कर उन्हें  बहिर्मुखी बनाना। 


कैम्प के छठवें दिन बच्चों ने अभिनय के अंतर्गत संवाद के प्रस्तुतीकरण एवं चेहरे के भाव भंगिमा  कैसे बनाएं यह सीखा। संगीत में सरगम एवं अलंकार सीखा, शास्त्रीय नृत्य कत्थक के प्रारंभिक स्टेप भी बच्चों को बताया गया। पेंटिंग में बच्चों ने स्केचिंग की बेसिक जानकारी ली। इसके अलावा बच्चों को कविता एवं कहानी पाठ की तकनीक भी बताई गई।


समर कैंप में अभिनय एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी से पास आउट ट्विंकल गुप्ता, राहुल कुमार एवं प्रकृति नृत्य, संगीत आनंद कुमार चौहान,  पेंटिंग अमन वर्मा सीखा रहे हैं।‌ इसके अलावा संकल्प के  एक दर्जन रंगकर्मी सहयोगी  की भूमिका निभा रहे हैं। ऋषभ, जन्मेजय, सुशील, आदित्य, रोशन, लकी पांडेय, खुशी, भाग्यलक्ष्मी,  रिया वर्मा की भूमिका सराहनीय है। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा जी संरक्षण और रंग निर्देशक आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में बच्चों की आंतरिक प्रतिभा निखर रही है।



Comments