लखनऊ मण्डल : हरियाली तीज पर "सांवरिया" थीम पर आधारित एक रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजित

कजरी तीज के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती रूबी राय पदाधिकारियों एवं सदस्याओ के साथ

लखनऊ 20 अगस्त 2023। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल द्वारा बंदरियाबाग लखनऊ स्थित ‘दिलकुशा‘ अधिकारी क्लब में  सावन महीने में हरियाली तीज के शुभ अवसर पर "सांवरिया" थीम पर आधारित एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम के आरम्भ में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती रूबी राय ने अध्यक्षा आर.डी.एस.ओ. महिला कल्याण संगठन श्रीमती सविता राना, अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ श्रीमती कविता थपरियाल, अध्यक्षा ईरीटेम महिला कल्याण संगठन श्रीमती अनिता वर्मा का स्वागत किया तथा सभी ने दीप प्रज्जवलित किया। 


कार्यक्रम के आरम्भ मे बच्चों द्वारा नृत्य पर गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात कजरी गीत ’सखी घुमड घुुमड जल बरसे...‘ एवं ’नन्ही नन्ही बुंदिया जिया लहराये, ‘बादल घिर आये,..’ ’अब के सावन ऐसे बरसे, बह जाए रंग, मेरी चुनर से’.... ’ये मोह मोह के धागे, तेरी उॅगुलियों से जो उलझे’..., ’सावन के गीतों को खूबसूरती से पिरोकर सदस्याओं  व बच्चों ने गीत गायें तथा कार्यक्रम में ‘कजरा मोहब्बत वाला...’ पिंगा ग पोरी, पिंगा ग पोरी...’, ‘ओ नचले नचले मेरे यार तू नचले, अब तो लुुटा है बाज़ार तू नच ले..’, झुमका गिरा रे, ढोल बाजे ढोल बाजे.....’ तेरी मेरी गल्लां हो गई मशहूर, कर न कभी तू मुुझे नज़रो से दूर’..’ जो है अलबेला मद नैनो वाला, जिसकी दीवानी ब्रिज की हर बाला, वो किसना है’... मधुुर लयबद्ध मशहूर गीतो पर नृत्य प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम के अंत बच्चों ने "छम्मक छल्लो...’’ गीत पर गु्रप डांस भी प्रस्तुत किया।

अपने सम्बोधन में श्रीमती रूबी राय अध्यक्षा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ ने कहा कि ऐसे आयोजन से हम सभी अपनी भारतीय संस्कृति से जुुड़ते है।     


इस अवसर पर अतिथियों व संगठन की सदस्यों ने सावन मास के प्रतीक हरे रंग से सराबोर सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं ने बेस्ट मेहंदी, बेस्ट चूड़ी, रैम्पवॉक, बेस्ट हेयर जैसी अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आकर्षक उपहार भी जीते।

इस आयोजन में लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की उपाध्यक्षा श्रीमती रीना यादव, श्रीमती सुनीता, कोषाध्यक्ष श्रीमती इशिता श्रीवास्तव व अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती श्रुति गुप्ता ने किया।



 

Comments