वाराणसी मंडल पर कार्यरत अधिकारियों हेतु लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर



वाराणसी 18 मार्च, 2023; पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० आर जे चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय पर मंडलीय चिकित्सकों द्वारा आज 18 मार्च, 2023 शनिवार को मंडल पर कार्यरत अधिकारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। 



इस स्वास्थ्य जाँच शिविर  का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराकर किया। इसके बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) श्री राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) श्री कौशलेश सिंह समेत अन्य शखाधिकारियों ने भी अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई।


उक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर में  वजन, हाइट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, इको कार्डियो ग्राफी एवं डाइटीशियन के अलग-अलग काउन्टर मंडल चिकित्साधिकारीयों एवं पैरामेडिकल टीम के साथ लगाए गए थे जिनके माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक समेत कुल 40 अधिकारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया, जिसमें  04 अधिकारियों को हाई बी.पी./हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त अधिकारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श देते हुए विशेष जाँच  एवं आवश्यक दवाएं प्रिस्क्राइब की गईं। 


उक्त जाँच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर. जे. चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर आर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दुबे एवं मंडल चिकित्सालय के सहायक मंडल चिकित्साधिकारी गण तथा पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।  

*अशोक कुमार*

जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।



Comments