पटना, आरा के रास्ते बरौनी और यशवंतपुर के मध्य चलेगी होली स्पेशल ट्रेन


हाजीपुर: 16.03.2023। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरौनी एवं यशवंतपुर के मध्य चार ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

 गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर होली स्पेशल ट्रेन बरौनी से दिनांक 18.03.2023, 25.03.2023 तथा 01.04.2023 एवं 08.04.2023 को प्रत्येक शनिवार 14.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 16.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

 गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से दिनांक 21.03.2023, 28.03.2023 तथा 04.04.2023 एवं 11.04.2023 को प्रत्येक मंगलवार को 07.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 12.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्षन, प्रयागराज छेवकी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments