अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में महिला रेलकर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन



हाजीपुर - 02.03.2023। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) के आलोक में दिनांक 01 मार्च से 08 मार्च तक पूर्व मध्य रेल द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज महेन्द्रूघाट, पटना में महिला रेलकर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।



महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा तथा पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा ने महिला रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया।



इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने कहा कि पूर्व मध्य रेल को अपने महिला रेलकर्मियों पर काफी गर्व है। वे अब हरेक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रही हैं। हमने कार्यस्थल को वूमन फ्रेन्डली बनाया है और सरकार के सभी नियमों एवं निर्देषों का सख्ती से अनुपालन भी सुनिष्चित किया है। महाप्रबंधक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कर्त्तव्यनिष्ठ महिला रेलकर्मियों के सहयोग से पूर्व मध्य रेल सफलता की नई उॅचाई को प्राप्त करेगा।



पूर्व मध्य रेल में तीन हजार आठ सौ अड़सठ (3868) महिलाएं कार्यरत हैं। प्रत्येक अपने हिस्से का दायित्व बखुबी निभा रही हैं। कतिपय  तो, खासकर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में, रेल और देश का नाम रौशन कर रही हैं महिलाएं। 


पूर्व मध्य रेल की सुश्री एल. आशालता देवी तो भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान भी हैं। हमारी महिला कबड्डी, फुटबॉल एवं बास्केटबॉल टीमों ने देश स्तर पर अपनी विषिष्ट पहचान बनायी है। हमें इनकी सफलता का उल्लेख करते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है। 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क, अधिकारी।



Post a Comment

0 Comments