लखनऊ मण्डल : मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने संरक्षा से जुड़े 04 कर्मचारियों को किया सम्मानित


लखनऊ 13 मार्च 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0) श्री संजय यादव की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 04 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 


मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय श्री आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियों में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।


उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री श्यामू यादव/ट्रैकमेन्टेनर-।।।/बादशाहनगर, श्री सर्वजीत यादव/ट्रैकमेन्टेनर-।।।/बढ़नी, श्री श्यामू यादव/ट्रैकमेन्टेनर-।।।/बढ़नी तथा श्री संतोष कुमार यादव/कान्सटेबल/गोरखपुर उपस्थित थे।       


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/सा0, सहायक मण्डल सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जन संपर्क अधिकारी                                                                                                                                      पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ।




Comments