बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के कुशल निर्देशन वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण :- आज दिनांक 14.03.2022 को मा0 न्यायालय द्वारा मु0अ0सं0 11/12 धारा 8/20 NDPS ACT में वांछित चल रहे अभियुक्त सिपारस बिन्द पुत्र रामजन्म बिन्द निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा पूर्व में ही NBW/ 82 दं0प्र0सं0 जारी किया गया था और दिनांक 13.03.2023 को अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी जारी करते हुए 03 दिवस में गिरफ्तारी करने/कुर्की करने का आदेश दिया गया था जिसके अनुपालन में अभियुक्त सिपारस बिन्द के घर पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए अभियुक्त सिपारस बिन्द पुत्र रामजन्म बिन्द निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*अभियुक्त का नाम पता –*
1. सिपारस बिन्द पुत्र रामजन्म बिन्द निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर, बलिया।
2. हे0का0 शिवप्रवेश पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
3. का0 दीपक यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
*संवाददाता - कृष्णकांत पांडेय*
0 Comments