गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर 13 मार्च 2023 को बलिया कलेक्ट्रेट पर आयोजित विराट प्रदर्शन, घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन को सफल करने के लिए गोंगपा का गांव-गांव भ्रमण पर्चा वितरण अभियान जोरों पर..
पचखोरा, बलिया। 12 फरवरी 2023 रविवार को विधानसभा फेफना अन्तर्गत गड़वार ब्लाक के ग्राम-कचबचिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता अभियान व सांगठनिक बैठक की गयी तथा गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर 13 मार्च 2023 को बलिया कलेक्ट्रेट पर आयोजित विराट धरना-प्रदर्शन, अनिश्चित कालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन कार्यक्रम को सफल करने की राणनीति तय की गयी। दर्जनों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सर्व सम्मति से सात सदस्यी ग्राम कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजा शाह, उपाध्यक्ष अनिल शाह व पवन कुमार गोंड, सचिव किशन शाह, सहसचिव राहुल गोंड, विपुल गोंड, त्रिलोकी गोंड चुने गये।
बैठक को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संगठित संघर्ष करने की आवश्यकता है तभी अपने अस्तित्व को बचा पाएंगे। अरविंद गोंडवाना ने आगे कहा कि "जब सभी पीड़ित संगठित हो जाते हैं तो पीड़ित ही पावर बन जाते हैं" इस फार्मूले को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, सूरज गोंड, डबलू गोंड, प्रमोद गोंड, सुधीर गोंड, सुनील आदिवासी, राजेश गोंड, जितेंद्र गोंड, कृष्णा गोंड, ठाकुर जी गोंड, कमलेश जी गोंड, रामप्रवेश गोंड, कौशल गोंड, ग्राम प्रधान रामानंद गोंड भी रहे! इसी इसी क्रम में पचखोरा चट्टी, कुकुरभूका, रतसर बाजार, बड़सरी, गढ़वार में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पर्चा वितरित किया गया।
0 Comments