केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना द्वारा 14वां स्थापना दिवस का आयोजन

 


हाजीपुर - 22.01.2023। केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूर्व मध्य रेल, पटना द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2023 को चौदहवॉं (14वॉ) स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश ने किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन भी किया गया।


अपर महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में अस्पताल द्वारा किये जाने वाले कार्याें की सराहना की। खास तौर पर पिछले तीन वर्षों से कोरोना महामारी के दौरान इस अस्पताल ने महत्वपूण कार्य किये है। पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट, मॉरचुरी एवं आर. टी.पी.सी. आर लैब की स्थापना की गयी जिसके कारण महामारी में मरीजों का यथोचित उपचार हो पाया। विगत दो वर्षों से इस अस्पताल में चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षण का भी कार्य किया जा रहा है। 2022 में 06 सीटों पर पोस्ट एम.बी.बी.एस डी.एन.बी. पाठ्यक्रम की शुरूआत की गयी और इसमें निरंतर प्रगति जारी है। 


वैज्ञानिक सत्र में नई दिल्ली से आये चिकित्सकों तथा पटना के प्रसिद्व चिकित्सकों के अलावे रेलवे के चिकित्सकों ने भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र में होने वोले नये खोज तथा ईलाज के आधुनिकतम तकनीक से चिकित्सकों का ज्ञानवर्द्वन किया।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक श्री बी.जी.एस राव, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रभात कुमार सहित प्रधान विभागाध्यक्षगण, यूनियन के पदाधिकारीगण, अस्पताल के चिकित्सकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक, डॉ0 ए. के. सिंह द्वारा अस्पताल का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments