बलिया : बांसडीह पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बना रहे 02 नफर अभिय़ुक्तों 1.राजाराम राजभर पुत्र स्व0 जगदीश निवासी ग्राम चाँदपुर थाना बासडीह जनपद बलिया 2. सुगन्ती देवी पत्नी स्व0 आत्माराम राजभर निवासिनी चाँदपुर थाना बांसडीह बलिया को ग्राम चांदपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से तीन जरिकेन में क्रमशः 20-20 लीटर (कुल 60 लीटर) कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण (02 टीन पाइप लगी, 2 पतीली व 2 नलकों को बरामद किया गया।

इस समबन्ध में थाना बांसडीह पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया। 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 473/22 धारा 60/60 (2) EX ACT थाना बांसडीह जनपद बलिया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

  1. .राजाराम राजभर पुत्र स्व0 जगदीश निवासी ग्राम चाँदपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया।

 2. सुगन्ती देवी पत्नी स्व0 आत्माराम राजभर निवासिनी चाँदपुर थाना बांसडीह बलिया।

*बरामदगी का विवरण-*

1. कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, मय हमराह फोर्स।



Comments