बलिया : राष्ट्र के नव निर्माण में युवाओं का योगदान अहम : वीरेंद्र सिंह मस्त


बलिया। नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रविन्द्र मिश्र ने किया। 


विषय प्रवेश व स्वागत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रविन्द्र मोहन व आगत अतिथियों का स्वागत बुके देकर नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने किया। 

दूसरे सत्र के कार्यक्रम की शुरुआत 

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।  उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आज की तेजी से भागती दुनिया में हमारी समृद्ध विरासत से युवाओं को परिचित कराना हम सबके लिए गौरव की बात है। 


कहा कि भारत की आत्मा को समझना है तो उसे सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का नेहरू युवा केंद्र का यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत है। 



अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे देश का सांस्कृतिक इतिहास स्वयं में तप, योग, ध्यान के साथ साथ विश्व मंगल के शुभ मंगल मानवीय मूल्यों को स्वयं समेट कर वैभव के साथ खड़ा है। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवाओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है हम सब के लिए गौरव की बात है। 



इस कार्यक्रम के अंतर्गत देर शाम तक चली विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृति यादव द्वितीय स्थान करीना खातून तृतीय स्थान सलोनी कुशवाहा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलशन कुमार यादव द्वितीय स्थान पवन कुमार यादव व निकिता सिंह तृतीय स्थान नितेश कुमार पाठक, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भीम यादव द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार सिंह तृतीय स्थान राहुल कुमार वर्मा और कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी मिश्रा द्वितीय स्थान सुधांशु शेखर ठाकुर तृतीय स्थान विशाल कुमार पांडे और युवा सम्मेलन/युवा संवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु कुमार द्वितीय स्थान धीरेंद्र प्रताप सिंह तृतीय स्थान हिमांशु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुनम एवं उनके साथी द्वितीय स्थान शिवानी एवं उनके साथी तृतीय स्थान प्रीति एवं उनके साथी, सभी विधाओं के विजेता व उप विजेता तथा अन्य विजेता पुरस्कार राशि डेमी चेक तथा प्रमाण पत्र के द्वारा विशिष्ट अतिथि व जिला युवा अधिकारी के हाथों द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से तुलसी राम, बेलहरी के ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, रवि राय, कमलेश पांडे व निर्णायक मंडल में डॉक्टर राम नरेश यादव, अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर अखिलेश प्रसाद, डॉक्टर अलमदार निहार, डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय, डॉ अरविंद उपाध्याय, कन्हैया हरिपुरी, डॉ अनिल सिंह गुप्तेश्वर प्रसाद व नेहरू युवा केंद्र के समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे। आभार नवीन सिंह व संचालन अभिषेक राय ने किया।



Post a Comment

0 Comments