16 अक्टूबर से पलट जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, जीवन में आएगी खुशियों की सौगात


वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 16 अक्‍टूबर को होने जा रहा मंगल का राशि परिवर्तन 3 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इन राशि वालों के जीवन में भर-भर कर खुशियां आने वाली हैं।

सभी जानते हैं कि हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। 16 अक्टूबर को मंगल ग्रह गोचर करने वाले हैं। मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, विवाह के कारक ग्रह माना जाता है। मंगल गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। मंगल का राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन का तीन राशि वालों पर बहुत शुभ असर होने वाला है। इन जातकों को धन संपत्ति, विवाह, करियर के मामले में शुभ फल मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि : मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के जीवन में नौकरी में प्रमोशन या नौकरी में नया ऑफर आ सकता है। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। नए संपर्क बनने से आपको काफी लाभ होने वाला है। मीडिया से संबंधित लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

सिंह राशि : मंगल का गोचर सिंह राशि वालों को बहुत लाभ देने वाला है। सिंह राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि : मंगल के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। जो काम काफी लंबे समय से अटके हुए थे, वो पूरे होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

डिसक्लेमर : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

साभार- नई दुनिया



Comments